08/01/2024
महाराणा प्रताप सेना के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारी,
मैं हिमांशु भानु सिंह कौशिक आपके शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभारी हूँ। मेरे नये पदभार को लेकर आपकी शुभेच्छाएं मुझे विशेष सम्मान और प्रेरणा दे रही हैं।
आपका आशीर्वाद और समर्थन मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मैं प्रतिबद्ध हूँ कि मैं इस पद को गर्व से और निष्ठा से निभाऊंगा, और संगठन के उद्देश्यों और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।
फिर से, आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।
शुभकामनाओं के साथ,
हिमांशु भानु सिंह कौशिक
22/04/2022
"ॐ" सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके !
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते !!
#माँ #दुर्गा के आशीर्वाद से 9 दिन का #नवरात्रि व्रत पूजनोपरांत हवन के साथ संपन्न हुआ।
सुख, शान्ति एवं समृद्धि की मनोकामना के साथ
#नवमी की मंगलमयी शुभकामनाएं 🙏
#माँ #दुर्गा हम सब की रक्षा करे और सबका कल्याण करे ।🙏🙏
🚩 जय माता दी 🚩🙏🙏🙏
22/04/2022
चुंबकीय व्यक्तित्व व सादगी से परिलक्षित श्रीमती अपर्णा यादव जी से आज मुलाकात कर पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी और कुछ नए विषयों पर चर्चा का हिस्सेदार बना
21/03/2022
तनाव से केवल समस्याएं जन्म लेती हैं,
समाधान खोजने हैं तो मुस्कुराना ही पड़ेगा
शुभ रात्रि
21/03/2022
श्री एन बीरेन सिंह जी को दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री बनने पर बहुत- बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व एवं प्रभावशाली नीतियों के माध्यम से मणिपुर विकास के नव प्रतिमान स्थापित करेगा।
18/02/2022
भारत के महान संत, आध्यात्मिक गुरु एवं विचारक स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती पर कोटिश: नमन। उन्होंने सभी धर्मों की एकता पर जोर दिया था।
15/02/2022
अपनी ओजस्वी लेखनी से भारतवासियों के दिलों में देशप्रेम की भावना जागृत करने वालीं, हिंदी की सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी रचनाएं आज भी प्रासंगिक हैं।
15/02/2022
समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को की हार्दिक शुभकामनाएं। शास्त्रों के अनुसार माघ मास की पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु स्वयं गंगा में स्नान करने आते है! इसलिए ऐसी मान्यता है कि गंगा जल के स्पर्श से मनसा, वाचा और कर्मणा हर तरह के पापों का शमन हो जाता है।
#माघ_पूर्णिमा
12/02/2022
प्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी और बजाज समूह के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज जी के निधन पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं सादर नमन। विगत पॉंच दशकों से बजाज ग्रुप का नेतृत्व करने वाले राहुल जी का उद्योग जगत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति
03/02/2022
उत्तर प्रदेश की जनता-जनार्दन साक्षी है कि वे तुष्टीकरण करते हैं, भाजपा अंत्योदय कर रही है। वे परिवारवाद करते हैं, भाजपा राष्ट्रवाद की अलख जगा रही है। वे रामभक्तों पर गोली चलवाते हैं, भाजपा प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनवा रही है।
जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे!
#योगीजीफिरआरहे_हैं
02/02/2022
उत्तरप्रदेश की जनता अब जात-पात पर नहीं बल्कि विकास के आधार पर वोट करती है। और भाजपा के समर्थन में उमड़ा अपार जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि यूपी में विकासवादी भाजपा फिर से आ रही है।
#आएगीबीजेपीही
26/01/2022
समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं