Maxx Capital Research

Maxx Capital Research

Share

Research Analyst
INH000016524 Worth Vision Research
SEBI registration number is INH000016524

Share Market Bounce: शेयर बाजार की इन 5 कारणों से तूफानी वापसी, सेंसेक्स गिरकर 1200 अंक उछला, निफ्टी 25200 के पार 21/01/2026

https://hindi.moneycontrol.com/news/markets/share-market-see-sharp-recovery-on-5-big-reasons-sensex-rises-1200-pts-from-day-low-nifty-near-25300-2346073.html

Share Market Recovery: भारतीय शेयर बाजारों ने बुधवार 21 जनवरी को शुरुआती तेज गिरावट के बाद शानदार वापसी की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में आ गए। सेंसेक्स ने दिन के निचले स्तर से करीब 1,100 अंकों की छलांग लगाई। वहीं निफ्टी दोबारा एक बार फिर 25,300 के पास पहुंच गया। निचले स्तरों पर वैल्यू बाइंग से शेयर बाजार को अपने नुकसान की पूरी भरपाई होने में मदद मिली।

इससे पहले सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 1,056.02 दिन के निचले स्तर 81,124.45 तक पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 312.7 अंक का गोता लगाकर 24,919.80 के स्तर तक चला गया था। पिछले चार महीने से ज्यादा समय में पहली बार निफ्टी 25,000 के नीचे फिसला था।

लेकिन दोपहर बाद बाजार में अचानक तस्वीर बदल गई। निचले स्तरों पर खरीदारी होने से शेयर बाजार ने सरपट रफ्तार पकड़ी। दोपहर करीब 12.45 बजे, सेंसेक्स दिन के लो से करीब 1,000 पॉइंट्स उछलकर, 160 अंक या 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 82,340.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 60.15 अंक या 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 25,292.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Share Market Bounce: शेयर बाजार की इन 5 कारणों से तूफानी वापसी, सेंसेक्स गिरकर 1200 अंक उछला, निफ्टी 25200 के पार Share Market Recovery: भारतीय शेयर बाजारों ने बुधवार 21 जनवरी को शुरुआती तेज गिरावट के बाद शानदार वापसी की। सेंसेक्स और निफ्टी दो....

ICICI Bank के शेयर Q3 रिजल्ट के बाद धड़ाम, पांच ब्रोकरेज फर्मों से जाने आगे की निवेश स्ट्रैटेजी 19/01/2026

https://hindi.moneycontrol.com/news/markets/icici-bank-share-price-slip-over-3-percent-after-q3-result-ceo-tenure-extension-what-should-investors-do-check-target-price-2343374.html

ICICI Bank Share Price: दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे और सीएमडी संदीप बख्शी के कार्यकाल के विस्तार के बाद आज कमजोर मार्केट में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर धड़ाम हो गए। बिकवाली का दबाव इतना तेज रहा कि निचले स्तर पर भी शेयर संभल नहीं पाए और अभी भी यह काफी कमजोर स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 3.51% की गिरावट के साथ ₹1362.10 पर है। इंट्रा-डे में यह 3.66% फिसलकर ₹1360.00 तक आ गया था। बता दें कि बैंक ने दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे के साथ-साथ एमडी और सीईओ संदीप बख्शी का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया है और अब उनके पास अक्टूबर 2028 तक बैंक की कमान रहेगी।

अब आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले 51 एनालिस्ट्स में से 49 ने खरीदारी की रेटिंग दी है जबकि बाकी दो ने इसे होल्ड रेटिंग दी है। इसे सबसे अधिक टारगेट प्राइस बीएनपी पारिबास ने दिया है जिसे ₹1990 पर फिक्स किया गया है। इसके बाद बैंक का सबसे हाई टारगेट प्राइस ₹1800 है जिसे मॉर्गन स्टैनले, प्रभुदास लीलाधर और कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने फिक्स किया है।

ICICI Bank के शेयर Q3 रिजल्ट के बाद धड़ाम, पांच ब्रोकरेज फर्मों से जाने आगे की निवेश स्ट्रैटेजी ICICI Bank Share Price: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज लेंडर आईसीआईसीआई बैंक ने पिछले हफ्ते शनिवार 17 जनवरी को दिसंबर 2025 तिमाही के कारो...

RBL Bank Share Price: Q3 में मुनाफा 6.5 गुना बढ़ा, फिर भी शेयर 8% तक लुढ़का; क्यों है बिकवाली 19/01/2026

https://hindi.moneycontrol.com/news/markets/rbl-bank-share-falls-more-than-8-percent-despite-of-555-percent-rise-in-q3-profit-check-reasons-and-target-price-2343377.html

प्राइवेट सेक्टर के RBL Bank के शेयरों में 19 जनवरी को दिन में 8.5 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर भाव 297.40 रुपये के लो तक गया। बैंक ने 17 जनवरी को अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। शुद्ध मुनाफे में बंपर उछाल के बावजूद शेयर गिरा है। तिमाही के दौरान बैंक का स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 555.4 प्रतिशत बढ़ गया। आंकड़ा 213.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले मुनाफा 32.63 करोड़ रुपये था।

कुल स्टैंडअलोन इनकम 2.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4717 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 4609.66 करोड़ रुपये थी। दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 4.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1657 करोड़ रुपये हो गई, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 1585 करोड़ रुपये थी।

ग्रॉस NPA (Non-Performing Assets) रेशियो 1.88 प्रतिशत दर्ज किया गया। एक साल पहले यह 2.92 प्रतिशत और एक तिमाही पहले 2.32 प्रतिशत था। नेट NPA 0.55 रहा, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 0.53 प्रतिशत और सितंबर 2025 तिमाही में 0.57 प्रतिशत था।

RBL Bank Share Price: Q3 में मुनाफा 6.5 गुना बढ़ा, फिर भी शेयर 8% तक लुढ़का; क्यों है बिकवाली RBL Bank Share Price: दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 4.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1657 करोड़ रुपये हो गई। ग्रॉस NPA रेशियो 1...

Reliance Industries Q3 result : रिलायंस इंडस्ट्रीज के Q3 परफॉर्मेंस में दिखी चौतरफा मज़बूती, नतीजों की अहम बातें 17/01/2026

https://hindi.moneycontrol.com/news/markets/reliance-industries-q3-results-shows-all-round-strength-10-key-takeaways-from-the-results-2342322.html

Reliance Industries Q3 result : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सभी बिज़नेस वर्टिकल्स में मज़बूती दिखाई है। इसके चलते इसके रेवेन्यू में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है। जियो प्लेटफॉर्म्स ने पिछले साल के मुकाबले 13 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रेवेन्यू ग्रोथ को लीड किया है। इसके बाद रिलायंस रिटेल और ऑयल-टू-केमिकल्स बिजनेस रहे। इनमें सालाना आधार पर 8 फीसदी से ज़्यादा की ग्रोथ देखने को मिली है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने दिसंबर तिमाही में और मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में डबल-डिजिट कमाई कराई है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में ये शेयर 15.1 फीसदी भागा है। वहीं, दिसंबर तिमाही में इसमें 14.3 फीसदी तेजी देखने को मिली है।। शुक्रवार को NSE पर यह स्टॉक 1,457.9 रुपये पर बंद हुआ।

Reliance Industries Q3 result : रिलायंस इंडस्ट्रीज के Q3 परफॉर्मेंस में दिखी चौतरफा मज़बूती, नतीजों की अहम बातें Reliance Industries Q3 result : जियो प्लेटफॉर्म्स ने कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 13 फी....

Angel One बना Nifty 500 का टॉप गेनर, इन स्टॉक्स में भी Q3 रिजल्ट की खुमारी में आई 8% तक की तेजी 16/01/2026

https://hindi.moneycontrol.com/news/markets/capital-market-stocks-angel-one-icici-pru-amc-and-other-capital-market-peers-gains-up-to-8-percent-on-strong-quarterly-results-2341478.html

Capital Market Stocks: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन (Angel One) के शेयरों ने इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तगड़ा धमाल मचाया। 8% से अधिक के उछाल के साथ यह निफ्टी 500 इंडेक्स का टॉप गेनर बन गया। सिर्फ एंजेल वन ही नहीं बल्कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी(ICICI Prudential AMC), एचजीएफसी एएमसी (HDFC AMC) और 360 वन डब्ल्यूएएम (360 ONE WAM) के शेयरों की भी चमक आज काफी बढ़ी है। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी ये काफी मजबूत स्थिति में है।

फिलहाल एंजेल वन के शेयर 7.81% की बढ़त के साथ ₹2722.55 पर हैं जबकि इंट्रा-डे में यह 8.18% उछलकर ₹2731.90 तक पहुंच गया था। वहीं 360 ONE WAM के शेयर अभी 5.12% की बढ़त के साथ ₹1211.00, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी 8.19% के उछाल के साथ ₹2959.70 और एचडीएफसी एएमसी भी 3.55% की बढ़त के साथ ₹2645.40 पर है। इंट्रा-डे में 360 ONE WAM का शेयर 7.26% उछलकर ₹1235.65, ICICI प्रू एएमसी 8.64% की बढ़त के साथ ₹2971.95, एचडीएफसी एएमसी भी 5.53% के उछाल के साथ ₹2695.75 पर पहुंच गया था।

Angel One बना Nifty 500 का टॉप गेनर, इन स्टॉक्स में भी Q3 रिजल्ट की खुमारी में आई 8% तक की तेजी Capital Market Stocks: घरेलू स्टॉक मार्केट की उठा-पटक के बीच एंजेल वन (Angel One), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी(ICICI Prudential AMC), एचडीएफसी एएमस.....

Paripoorna Mediclaim Ayush Bima लॉन्च, 42% डिस्काउंट पर मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस 15/01/2026

https://hindi.moneycontrol.com/news/your-money/paripoorna-mediclaim-ayush-bima-launched-know-what-cghs-beneficiaries-need-to-know-2340766.html

Paripoorna Mediclaim Ayush Bima: वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) ने परिपूर्ण मेडीक्लेम आयुष बीमा लॉन्च किया है। यह एक ऑप्शनल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है जिसे CGHS (सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) बेनेफेशियरीज के लिए मेडिकल कवरेज बढ़ाने के लिए लाया गया है। इस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान को इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि यह मौजूदा सीजीएचएस फैसिलिटीज का दायरा बढ़ा सके। परिपूर्ण मेडीक्लेम आयुष बीमा जल्द ही न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (New India Assurance Company Limited) के ऑफिसों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सीजीएचएस बेनेफिशयरीज के रिटेल प्रोडक्ट के तौर पर उपलब्ध होगा। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एक सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनी है जिस पर सरकार का मालिकाना हक है और इसका काम मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस देखती है।

Paripoorna Mediclaim Ayush Bima: खास बातें

परिपूर्ण मेडीक्लेम आयुष बीमा एक ऑप्शनल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है। इसके तहत कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके तहत देश भर में फैले हॉस्पिटल के लंबे नेटवर्क में मॉडर्न प्रोसीजर्स के तहत कवरेज मिलेगा। यह स्कीम सिर्फ सीजीएचएस बेनेफिशयरीज के लिए है और एक पॉलिसी के तहत छह मेंबर्स को कवरेज मिलेगा। इस मेडिक्लेम के तहत देश भर में फैले इसके नेटवर्क हॉस्पिटल में भर्ती होने पर इंडेम्निटी-बेस्ट हॉस्पिटल कवरेज मिलेगा, जिसमें ₹10 लाख और ₹20 लाख तक का बीमा उपलब्ध हैं।

Paripoorna Mediclaim Ayush Bima लॉन्च, 42% डिस्काउंट पर मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस Paripoorna Mediclaim Ayush Bima: मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने एक ऑप्शनल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान परिपूर्ण मेडीक्लेम आयुष बीमा लॉन्च किया ह...

Mumbai BMC elections 2026 : BMC चुनावों के लिए मुंबई तैयार,जानिए इसका किन शेयरों पर पड़ सकता है असर 14/01/2026

https://hindi.moneycontrol.com/news/markets/mumbai-bmc-elections-2026-mumbai-is-gearing-up-for-the-bmc-elections-find-out-which-stocks-could-be-affected-2339815.html

BMC elections 2026: देश का आर्थिक राजधानी मुंबई BMC चुनावों के लिए तैयार है। कल वोट डाले जाएंगे। पूरे 9 साल बाद मुंबई में नगरपालिका के चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव का मार्केट कनेक्शन भी है। इन चुनावों के नतीजे परसों यानी 16 जनवरी को आएंगे। BMC का सालाना बजट 75000 करोड़ के करीब होता है। BMC के पास करीब 80000 करोड़ के फिक्स्ड डिपॉजिट्स हैं। BMC का बजट कई राज्यों के बजट से ज्यादा होता है। ऐसे में कई सारी कंपनियां है जिन पर BMC चुनावों के नतीजों का असर पड़ेगा। आइए इन पर डालते हैं एक नजर।

BMC चुनाव और एंटनी वेस्ट का गहरा संबंध है। यह कंपनी वेस्ट मैनेजमेंट की बड़ी प्लेयरहै। इसको हाल ही में 1330 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। अशोका बिल्डकॉन को भी BMC चुनाव नतीजों का इंतजार रहेगा। इसको मीठी नदी डेवलपमेंट के लिए 1816 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने अदानी के साथ JV किया है। इसको BMC से रोड और ब्रिज के लिए 447 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है।

Mumbai BMC elections 2026 : BMC चुनावों के लिए मुंबई तैयार,जानिए इसका किन शेयरों पर पड़ सकता है असर BMC elections 2026: BMC का सालाना बजट 75000 करोड़ के करीब होता है। BMC के पास करीब 80000 करोड़ के फिक्स्ड डिपॉजिट्स हैं। BMC का बजट कई राज्यों क.....

Yajur Fibres IPO Listing: ₹33400 का घाटा हर लॉट पर, लिस्ट होते ही लोअर सर्किट पर आया ₹174 का शेयर 14/01/2026

https://hindi.moneycontrol.com/news/markets/yajur-fibres-ipo-listing-shares-debut-at-20-percent-discount-yajur-fibres-share-price-slips-to-lower-circuit-further-at-bse-sme-2339624.html

Yajur Fibres IPO Listing: यजूर फाइबर्स फ्लैक्स, जूट और हेम्प जैसे रेशों की प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग के काम में है। अब आज इसके शेयरों की BSE SME पर भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का खास रिस्पांस नहीं मिला था और खुदरा निवेशकों के दम पर ओवरऑल 1.33 गुना भरा था। आईपीओ के तहत ₹174 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹139.20 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर उनकी पूंजी ही 20% घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर और नीचे आए। टूटकर यह ₹132.25 (Yajur Fibres Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 23.99% घाटे में हैं। चूंकि लॉट साइज 800 शेयरों का था तो हर लॉट पर आईपीओ निवेशक ₹33400 के घाटे में आ गए।

Yajur Fibres IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

यजूर फाइबर्स का ₹120 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 7-9 जनवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1.33 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.03 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.91 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.51 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 69.20 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹11.93 करोड़ मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में शेड बनाने और डाईंग और ब्लीचिंग प्रोसेसिंग मशीनरी की खरीदारी और प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने, ₹48.00 करोड़ सब्सिडरी यशोदा लिनेन यार्न में एक ग्रीनफील्ड यूनिट लगाने के लिए निवेश, ₹36.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Yajur Fibres IPO Listing: ₹33400 का घाटा हर लॉट पर, लिस्ट होते ही लोअर सर्किट पर आया ₹174 का शेयर Yajur Fibres IPO Listing: यजूर फाइबर्स फ्लैक्स, जूट और हेम्प जैसे रेशों की प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग के काम में है। अब इसके शे...

HCL TECH Q3 : मुनाफा 11% घटकर 4076 करोड़ रुपए पर रहा, 12 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान 13/01/2026

https://hindi.moneycontrol.com/news/markets/hcl-tech-q3-profit-declined-by-11-percent-to-4076-crore-interim-dividend-of-rs-12-per-share-also-announced-2337849.html

HCL TECH Q3 : आईटी दिग्गज HCL TECH ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 4235 करोड़ रुपए से घटकर 4076 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, कंपनी की आय पिछली तिमाही के 31,942 करोड़ रुपए से बढ़कर 33,872 करोड़ रुपए पर रही है।

12 रुपए प्रति शेयरअंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान

कंपनी ने 12 रुपए प्रति शेयरअंतरिम डिविडेंड का भी एलान किया है। अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 16 जनवरी तय की गई है। कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम रहा है। इसके 4,747 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया है। वहीं, कंपनी की आय अनुमान से ज्यादा रही है। इसके 33,360 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान लगाया था।

HCL TECH Q3 : मुनाफा 11% घटकर 4076 करोड़ रुपए पर रहा, 12 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान HCL TECH Q3 : सालाना आधार पर देखें तो HCL टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का Q3 FY26 का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11 फीसदी घटकर 4,076...

TCS के शेयर में 50% तक चढ़ने का दम, Q3 नतीजों के बाद मैक्वेरी को उम्मीद; दो-तिहाई से ज्यादा एनालिस्ट अभी 13/01/2026

https://hindi.moneycontrol.com/news/markets/tcs-share-may-rise-upto-50-percent-over-two-thirds-of-the-analysts-having-coverage-continue-to-have-a-buy-check-target-price-2338331.html

IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) के दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी हो चुके हैं। कवरेज रखने वाले दो-तिहाई से ज्यादा एनालिस्ट अभी भी स्टॉक पर "बाय" रेटिंग बरकरार रखे हुए हैं। TCS के नतीजे उम्मीदों के मुताबिक रहे। कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 13.91 प्रतिशत घटकर 10657 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले मुनाफा 12380 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से रेवेन्यू 4.86 प्रतिशत बढ़कर 67,087 करोड़ रुपये रहा। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 63973 करोड़ रुपये था। ऑपरेटिंग मार्जिन 25.2 प्रतिशत रहा, जबकि साल भर पहले की समान तिमाही में यह 24.5 प्रतिशत था। दिसंबर 2025 ​तिमाही के दौरान कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या में 11151 की कमी आई और यह 5,82,163 रह गई।

तिमाही नतीजों के बाद मैक्वेरी ने TCS के शेयर के लिए सबसे ज्यादा ₹4,810 प्रति शेयर का प्राइस टारगेट रखा है। यह शेयर के 12 जनवरी के क्लोजिंग लेवल से 48.2% ज्यादा है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने ₹3,675 के प्राइस टारगेट के साथ "बाय" रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने कहा कि TCS क्लाउड, डेटा और AI में क्लाइंट्स के लिए एक मुख्य पार्टनर बनने के लिए अच्छी स्थिति में है। शुरुआती नतीजे उत्साहजनक हैं, लेकिन लगातार बेहतर परफॉर्मेंस, खासकर AI में, स्टॉक की री-रेटिंग के लिए महत्वपूर्ण होगी।

TCS के शेयर में 50% तक चढ़ने का दम, Q3 नतीजों के बाद मैक्वेरी को उम्मीद; दो-तिहाई से ज्यादा एनालिस्ट अभी TCS Share Price: तिमाही नतीजों के बाद मैक्वेरी ने शेयर के लिए सबसे ज्यादा ₹4,810 प्रति शेयर का प्राइस टारगेट रखा है। कोटक इंस्टी...

Want your business to be the top-listed Accountant in Indore?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Indore
Indore
452001

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 7pm
Friday 9am - 7pm
Saturday 9am - 4pm