18/07/2026
बीमा सुरक्षा के लिए होता है, लालच के लिए नहीं।
हाल ही में मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र से सामने आई एक घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया। कुछ लोगों ने बीमा राशि पाने के लालच में ऐसा रास्ता चुना, जिसने विश्वास, परिवार और इंसानियत—तीनों को शर्मसार कर दिया।
याद रखिए, बीमा (Insurance) का उद्देश्य किसी की मृत्यु से लाभ कमाना नहीं, बल्कि परिवार को आर्थिक सुरक्षा देना है। बीमा एक सुरक्षा कवच है, न कि अपराध का माध्यम।
ऐसे मामलों में कानून अपना काम करता है। बीमा कंपनियाँ भी हर संदिग्ध दावे की गहन जाँच करती हैं और अपराध सामने आने पर दोषियों को कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है।
आइए, बीमा को उसके सही उद्देश्य के साथ अपनाएँ—
✅ परिवार की सुरक्षा के लिए
✅ भविष्य की आर्थिक मजबूती के लिए
✅ मुश्किल समय में सहारा बनने के लिए
बीमा विश्वास का नाम है, लालच का नहीं।
21/03/2026
⚠️ सावधान! 1 रुपये में OTT सब्सक्रिप्शन = बड़ा धोखा हो सकता है ⚠️
आजकल सोशल मीडिया पर “₹1 में 3–7 दिन का फ्री ट्रायल” जैसे ऑफर दिखाए जाते हैं — जैसे Kuku TV, Gaming Apps या Photo Editing Apps।
लेकिन असली खेल इसके बाद शुरू होता है… 👇
❌ ट्रायल के नाम पर Auto-Pay चालू हो जाता है
❌ हर महीने आपके बैंक से पैसे कटते रहते हैं
❌ App delete करने के बाद भी पैसे कटना बंद नहीं होते
📉 कई लोगों के खाते से हजारों से लेकर लाखों तक की रकम निकल चुकी है!
👉 कैसे बचें?
✔️ कोई भी ऐप लेने से पहले उसकी Terms & Conditions जरूर पढ़ें
✔️ Payment करते समय Auto-Debit/Auto-Pay OFF रखें
✔️ Google Play / App Store में जाकर Subscriptions चेक करते रहें
✔️ अनजान ऐप्स पर कार्ड/UPI डिटेल डालने से बचें
✔️ शक होने पर तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन (1930) पर संपर्क करें
🚫 याद रखें:
“सस्ता ऑफर अक्सर महंगा पड़ जाता है”
🙏 जागरूक बनें, दूसरों को भी जागरूक करें
LIC India Forever Devendra Singh Dholaniya Vipin Kumar Dholania
15/03/2026
🌿 मार्च का मौसम और बढ़ता संक्रमण
क्या आप जानते हैं कि मार्च का बदलता मौसम संक्रमण (Viral / Flu) के लिए सबसे अनुकूल होता है?
मौसम में बदलाव के साथ हमारी सेहत पर भी असर पड़ता है। इसलिए अपनी रोज़मर्रा की आदतों में थोड़ा बदलाव करके खुद को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है।
💡 फ्लू और वायरल से बचने के 3 आसान उपाय:
✔️ हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखें
✔️ पर्याप्त पानी पिएं और पौष्टिक भोजन लें
✔️ अपनी इम्युनिटी मजबूत रखें (फल, सब्जियां, व्यायाम)
⚠️ याद रखें — सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
26/02/2026
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बैंकिंग क्षेत्र में 'मिस-सेलिंग' (गलत तरीके से उत्पाद बेचना) की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बैंकों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ग्राहकों को भ्रमित कर बीमा जैसे अन्य वित्तीय उत्पाद बेचने की प्रथा को बंद करना होगा। सीतारमण ने इस बात पर जोर दिया कि बैंकों की प्राथमिकता उनके मूल कार्यों—जमा स्वीकार करना और ऋण प्रदान करना—पर होनी चाहिए।
वित्त मंत्री ने नियामक खामियों को उजागर करते हुए बताया कि अब तक आरबीआई (RBI) और बीमा नियामक इरडा (IRDAI) के बीच स्पष्टता की कमी के कारण इस समस्या पर प्रभावी लगाम नहीं लग सकी थी। उन्होंने उदाहरण दिया कि होम लोन लेने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त बीमा उत्पाद खरीदने के लिए विवश किया जाता है, जबकि उनकी संपत्ति पहले से ही बैंक के पास गिरवी होती है। सीतारमण ने संतोष व्यक्त किया कि अब आरबीआई इस संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी करने की तैयारी में है, जिससे बैंकों को यह स्पष्ट हो जाएगा कि वे ग्राहकों के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते।
09/02/2026
: महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। केनरा बैंक के कर्मचारियों ने 90 साल के बुजुर्ग को लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी गलत तरीके से बेच दी। पॉलिसी का मैच्योरिटी साल 2126 थी जो उनकी उम्र के हिसाब से गलत थी। प्रीमियम का अमाउंट जानकर शॉक्ड हो जाएंगे।
कमेंट बॉक्स में लिंक 👇🏻
26/01/2026
भरोसे की नींव पर खड़ी एलआईसी, ज़िम्मेदारी के साथ निरंतर आगे बढ़ते हुए और हर परिवार की उम्मीद बनकर, भारत के 77वें गणतंत्र दिवस का गौरवपूर्ण उत्सव मना रही है।
आज की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए, एक सशक्त और सुरक्षित भारत के भविष्य के निर्माण का संकल्प लेती है।
🇮🇳✨
08/01/2026
🚨 सरकारी कर्मचारियों ध्यान दें! 🚨
अगर 31 जनवरी तक
चल–अचल संपत्ति का विवरण नहीं दिया
तो फरवरी में वेतन नहीं मिलेगा! 😱
👉 अब ज़रा ये सोचिए…
अगर किसी महीने वेतन रुक जाए
और उसी समय
🏥 बीमारी आ जाए
🚑 दुर्घटना हो जाए
⚰️ परिवार के कमाने वाले को कुछ हो जाए
तो परिवार का सहारा क्या होगा? 🤔
📌 सरकार आज संपत्ति का ब्यौरा मांग रही है,
लेकिन क्या हमने अपने परिवार को बताया है कि
हमारे बाद उनकी आर्थिक सुरक्षा कहाँ से आएगी?
🛡️ Life Insurance = परिवार की सुरक्षा संपत्ति
🏥 Health Insurance = इलाज की गारंटी
💡 याद रखिए —
ज़मीन-मकान इंतज़ार करते हैं,
बीमा तुरंत काम आता है।
❓ सवाल आपसे ⬇️
अगर कल आपकी सैलरी रुक जाए,
तो आपका परिवार कितने दिन सुरक्षित रहेगा?
👇 COMMENT में लिखिए:
👉 “मैं सुरक्षित हूँ” या “मुझे जानकारी चाहिए”
❤️ पोस्ट उपयोगी लगे तो LIKE करें
🔁 किसी सरकारी कर्मचारी दोस्त को SHARE करें
“जीवन बीमा कर्ज नहीं, फ़र्ज़ है।”
01/01/2026
काश ये 2026 दो हिस्सों में बँट जाए…
मैं फिर से 20 का हो जाऊँ,
और तुम 26 की हो जाओ।
उम्र भले आगे बढ़ जाए,
लेकिन ज़िंदगी के सपने, सुरक्षा और भरोसा
हमेशा साथ रहना चाहिए।
इसी भरोसे का नाम है LIC —
जो हर उम्र में, हर दौर में
आप और आपके परिवार के साथ खड़ी रहती है।
नया साल 2026
सुरक्षा, सुकून और सुनहरे भविष्य की शुभकामनाओं के साथ ✨
📞 बीमा सलाह के लिए संपर्क करें:
Devendra Singh
क्योंकि…
“जीवन बीमा कर्ज नहीं, फर्ज है।”
01/01/2026
साल बदल सकते हैं, हालात बदल सकते हैं…
लेकिन भरोसे का वादा कभी नहीं बदलता।
एलआईसी सिर्फ एक बीमा नहीं,
बल्कि हर परिवार की सुरक्षा,
हर सपने का मजबूत सहारा
और एक आश्वस्त नए भारत की नींव है।
नए साल 2026 में भी
एलआईसी हर पल आपके साथ —
आपके आज और सुरक्षित कल के लिए।
क्योंकि…
“जीवन बीमा कर्ज नहीं, फर्ज है।”
📞 संपर्क करें:
Devendra Singh
01/01/2026
⚠️☠️ खतरा! खतरा! खतरा! ☠️⚠️
😱😱😱
नए साल की शुभकामनाओं में भी सावधान रहें।
आजकल मोबाइल पर आने वाले शुभकामना संदेश, लिंक या ग्रीटिंग कार्ड के ज़रिए साइबर ठगी तेजी से बढ़ रही है।
अगर किसी मैसेज में .APK फाइल डाउनलोड करने को कहा जाए, तो कभी भी डाउनलोड न करें।
👉 ध्यान रखें: साइबर अपराधी किसी परिचित व्यक्ति का मोबाइल हैक करके भी ऐसे मैसेज भेज सकते हैं। केवल नाम या फोटो देखकर भरोसा न करें।
अगर किसी लिंक या मैसेज पर जरा-सी भी शंका हो तो:
📞 तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें
🏢 या नज़दीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
👉 सावधानी ही सुरक्षा है।
खुद सुरक्षित रहें और इस जरूरी जानकारी को दूसरों तक ज़रूर पहुँचाएं। 🙏