Taxation Help
Accountanting services
31/07/2024
Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Somanchi Srinivas, Adv Amit Saxena, Charles Nicol
स्पष्ट होना चाहिए कानून
सूत्रों ने CNBC TV18 को बताया कि अल्कोहल पर कानून स्पष्ट होना चाहिए, क्योंकि यह अभी भी राज्य का विषय है और इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अल्कोहल ह्ययूमन कंजम्पशन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अल्कोहल से अलग है.
पिछली बैठक में लिया गया था फैसला
अक्टूबर 2023 में जीएसटी काउंसिल की पिछली बैठक (52वीं जीएसटी काउसिंल बैठक) में काउंसिल ने निर्णय लिया था कि ह्यूमन कंजम्पशन के लिए अल्कोहॉलिक लिकर उपयोग किए जाने वाले एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ENA) पर जीएसटी से छूट दी गई है. 52वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में मोलासेस पर जीएसटी को 28 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का भी निर्णय लिया गया था.
डिफेंस आइटम्स पर भी चर्चा संभव
इस मीटिंग में काउंसिल एयर फोर्स, नेवी और आर्मी के डिफेंस आइटम्स के इंपोर्ट पर पांच साल की अवधि के लिए 18% और 28% के आईजीएसटी से छूट देने की सिफारिश कर सकती है. यह छूट इस साल 30 जून को समाप्त हो रही है.
रक्षा मंत्रालय ने किया था आग्रह
सूत्रों के अनुसार इसके अलावा AK-203 राइफल किट पर मौजूदा 18% IGST में एड-होक बेसिस पर राहत दी जा सकती है. सूत्रों का कहना है कि रक्षा मंत्रालय (MoD) ने इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) से AK-203 राइफलों के आयात के लिए जीएसटी में छूट दिए जाने का आग्रह किया था. जीएसटी काउंसिल की बैठक में इसे मंजूरी दिए जाने की संभावना है.
पैकेजिंग सेक्टर
सूत्रों ने बताया कि पैकेजिंग सेक्टर को भी जीएसटी काउंसिल कुछ राहत दे सकती है. इसके तहत पैकिंग में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाले कोरोगेटेड पेपर (नालीदार कागज) या पेपर-बोर्ड के साथ-साथ नॉन-कोरोगेटेड, पेपर-बोर्ड के कार्टन, पेपर बॉक्स पर 12% की एक समान दर की सिफारिश कर सकती है.” वर्तमान में इस पर 18% जीएसटी लगता है.
स्प्रिंकलर और सोलर मैन्युफैक्चरर्स
सूत्रों ने बताया कि जीएसटी काउंसिल फायर वाटर स्प्रिंकलर पर भी अन्य वाटर स्प्रिंकलर के बराबर ही 12% जीएसटी लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे सकती है. इस कदम से इंडस्ट्री और जीएसटी अधिकारियों के बीच टैक्स को लेकर कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा, जो अक्सर कुछ खास स्प्रिंकलर्स को फायर वाटर स्प्रिंकलर मानते हुए उसपर 18% जीएसटी चुकाने की मांग करते थे. इसे लेकर काफी मुकदमेबाजी होती है. एक अन्य प्रस्ताव सोलर कुकर पर जीएसटी की मौजूदा 18% की दर को घटाकर 12% करने का भी है
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
160101